हरीओम गिरी
रुड़की। रुड़की के अम्बर तालाब निवासी विचित्रा गुप्ता ने एक बार फिर से शहर और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। विचित्रा गुप्ता ने मध्यप्रदेश के भोपाल में 20 फरवरी से चल रही कयाकिंग और कैनोइंग की नेशनल चैम्पियनशिप C टू में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इस चैम्पियनशिप में देश के 16 राज्यों की टीम शामिल थी। हर टीम में 15 से 20 खिलाड़ी थी लेकिन उत्तराखंड की टीम से सिर्फ विचित्रा गुप्ता ही अकेली खिलाड़ी थी जिन्होंने चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है।

बता दे की विचित्रा गुप्ता रुड़की के अम्बर तालाब क्षेत्र की रहने वाली है। उनके पिता जूस की एक छोटी सी दुकान चलाते है। विचित्रा गुप्ता ने इससे पहले भी बीती 16 ओर 17 फरवरी को उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित कयाकिंग और कैनोइंग की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने माता पिता के साथ शहर का भी नाम रोशन किया था। विचित्रा गुप्ता इससे पहले भी कई अलग अलग प्रतियोगिताओ में कई मेडल जीत चुकी है। अब उन्होंने मध्यप्रदेश के भोपाल में चल रही नेशनल चैम्पियनशिप C टू में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शहर के साथ साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।