क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लंबे समय से नशे के कारोबार को संचालित करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थे कि सप्तऋषि क्षेत्र में पुलिस को दो संदिग्ध नजर आए, जोकि पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस को उन पर शक होने पर उनका पीछा कर दोनों को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अनुराग शर्मा उर्फ अन्नु पुत्र अशोक शर्मा निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर और अभिनव उर्फ शिवम पुत्र सुभाष सिंह निवासी नगला तितावी मुजफ्फरनगर यूपी बताया है। पुलिस ने अनुराग शर्मा से 18.88 ग्राम और अभिनव से 10.66 ग्राम स्मैक मिली है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नशे के कारोबार को लंबे समय से संचालित करने के बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया हैं।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।