हर्ष सैनी
हरिद्वार। सहकारी समिति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन हरिद्वार की कार्यकारणी का विस्तार करते हुए रिक्त पदों पर पदाधिकारियों को घोषणा की गई।
सहकारी समिति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार एवं महामंत्री विनय सैनी ने बताया कि एसोसिएशन के प्रति प्रगाढ़ आस्था एवं कर्मचारियों के हितों के प्रति सक्रियता, समर्पण एवं निष्ठा के दृष्टिगत जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कर्मचारियों को मनोनीत किया गया है। सहकारी समिति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बसंत सिंह चौहान, मंत्री पंकज कुमार सैनी, संगठन मंत्री सुखलाल सैनी, जिला मीडिया प्रभारी सुमित चौधरी, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष मोनू कुमार, लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार सैनी को मनोनीत किया गया है। इनसे आशा की जाती है कि ये सभी कर्मचारी एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो