मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार के आदेशों के क्रम में समस्त उत्तराखंड में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के साथ साथ जनपद हरिद्वार में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सत्यापन अभियान को सफल बनाने के लिये जनपद के समस्त थानों क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया गया।

जिसमें सांय 7:30 बजे तके 521 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है जबकि पुलिस एक्ट में वर्णित प्रावधानों के तहत 59 का चालान भी किया गया साथ ही साथ 21 ई- रिक्शा सीज की गई। सत्यापन के दौरान अभी तक कोई भी संदिग्ध नहीं मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सत्यापन अभियान आगे भी वृहद स्तर पर निरंतर जारी रहेगा।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।