अरुण सैनी
हरिद्वार। सत्यम ऑटो कंपोनेंट कंपनी से गैरकानूनी तरीके से निकाले गए कर्मचारियों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय, रोशनाबाद पर परिवार सहित धरना दिया और जिलाधिकारी, हरिद्वार से कंपनी मैनेजमेंट व कर्मचारियों से मध्यस्था कराने की मांग की।

आज जिलाधिकारी, हरिद्वार अपने कार्यालय पर उपस्थित नहीं थे इस कारण उनके अधीनस्थ अधिकारियों को मजदूरों ने ज्ञापन दिया।
ज्ञापन देने से पूर्व महिपाल सिंह रावत ने बताया कि कैसे मजदूरों को परिवार को पालने में दिक्कत आ रही है। एक तो सभी मजदूर बेरोजगार है और ऊपर से महंगाई ने मजदूरों की रीढ़ तोड़ दी है। आज मजदूरों का परिवार सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर है। इसलिये शासन व प्रशासन को जल्द से जल्द मजदूरों को नौकरी दिलाये। धरने में निम्न मजदूर व परिवार उपस्थित थे। महिपाल, चंद्रेश, प्रदीप, दीपक, ज्ञानेंद्र, मोनिका, राधा आदि।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो