हरिद्वार। पत्रकार संदीप सैनी के सुपुत्र के बाद सैनी समाज के एक और अभिनव सैनी ने सीबीएससी की 10वीं की परीक्षा में 93% अंक लेकर सैनी समाज का नाम रोशन किया है। देहली पब्लिक स्कूल स्कूल (डीपीएस) रानीपुर,बीएचईएल हरिद्वार के छात्र अभिनव सैनी ने 10वीं की परीक्षा में 93% अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने गांव मिस्सरपुर का नाम रोशन किया है। इस कामयाबी पर सभी लोग अभिनव को बधाई दे रहे हैं। अभिनव सैनी का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहता है ताकि देश की सेवा कर सकूं। उसने अपनी इस सफलता पर अपने स्कूल के प्रिंसिपल डॉ अनुपम जग्गा और अपने माता-पिता आरती सैनी और अमित सैनी को श्रेय देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत के कारण उन्हें यह सफलता मिली है और वह आगे कड़ी मेहनत और पढ़ाई-लिखाई करेंगे और अपने स्कूल तथा अपने गांव और जिले का नाम रोशन करेंगे। अभिनव सैनी की माता आरती सैनी मार्शल आर्ट वुशु की राष्ट्रीय कोच और आत्म सुरक्षा (सेल्फ-डिफेंस) की कोच हैं। अभिनव स्वयं में मार्शल आर्ट वुशु यह कुशल खिलाड़ी हैं। खेल के साथ-साथ वह पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देते हैं।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।