मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार और सा0 पावन धारा के संपादक संदीप सैनी के सुपुत्र अभिनव सैनी ने सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडियट विज्ञान वर्ग मे हरिद्वार जवाहर नवोदय को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। अभिनव की सफलता पर कालेज के सभी शिक्षको ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य का आशिर्वाद दिया। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, हरिद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज सैनी, पत्रकार काशीराम सैनी, मयूर सैनी, विनय सैनी, सैनी महापंचायत संगठन के अध्यक्ष अंकित सैनी, उपाध्यक्ष नवीन सैनी करोंदी, सैनी सभा के अध्यक्ष आदेश सैनी, कांग्रेसी नेता राजकुमार सैनी, सुभाष सैनी, आदेश सैनी आदि ने भी अभिनव सैनी को बधाई देते हुए कहा की अभिनव ने सैनी समाज का नाम रोशन किया है और सभी ने अभिनव को उज्जवल भविष्य के लिए आशिर्वाद दिया।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।