ब्यूरो
हरिद्वार। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी ने बिजली विभाग के अधिकारियों उपखण्ड अधिकारी और अवर अभियंता पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सैनी का आरोप है कि हरिद्वार क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारी मिलीभगत कर सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और विरोध करने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
तेज प्रताप सैनी ने बताया कि सरकार का स्पष्ट नियम है कि केवल HRDA (हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण) से अप्रूव्ड कॉलोनियों में ही बिजली कनेक्शन दिए जाएं। इसके बावजूद, विभाग के अधिकारियों ने सांठगांठ कर तमाम अवैध कॉलोनियों में धड़ल्ले से कनेक्शन बांटे हैं, जिससे सरकार को भारी राजस्व की हानि हो रही है। सैनी ने इस संबंध में RTI (सूचना का अधिकार) के तहत जवाब मांगे हैं और लगातार धरना-प्रदर्शन कर जनता की आवाज उठाई है। उन्होंने बिजली कटौती (लाइट होस्टिंग) के खिलाफ भी विभाग को घेरा है।
तेज प्रताप सैनी का कहना है कि जब से उन्होंने विभाग के भ्रष्टाचार और अवैध कनेक्शनों की हकीकत उजागर की है, तब से संबंधित एसडीओ और जेई द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
तेज प्रताप सैनी ने कहा कि वह लगातार जनहित के मुद्दों और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। अवैध कॉलोनियों में कनेक्शन देकर राजस्व को चपत लगाई जा रही है। अगर विभाग के अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला और भ्रष्टाचार बंद नहीं किया, तो मैं साक्ष्यों के साथ उच्चाधिकारियों और सतर्कता विभाग (Vigilance) के द्वार खटखटाऊंगा। डराने-धमकाने से जनता की आवाज नहीं दबेगी। सैनी ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

More Stories
पुलिस ने सिडकुल में अश्लील हरकतें कर रही 05 महिलाओं को हिरासत में लिया। सिडकुल क्षेत्र व पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी की गई छापेमारी
दुष्कर्म का प्रयास करने के वाले पिता को 10 वर्ष की कैद।
पहले वीडियोग्राफी, फिर कार्रवाई: नगर निगम हरिद्वार ने अपनाया अतिक्रमण नियंत्रण का नया मॉडल