ब्यूरो
रूद्वपुर। नीति आयोग भारत सरकार एवं पिरामल फाउण्डेशन के साथ मिलकर आकांक्षी जनपदों में वेबिनार द्वारा ’’सुरक्षित हम सुरक्षित तुम’’ अभियान की शुरूआत की गई। इस योजना का सी ईओ नीति आयोग अमिताभ कान्त द्वारा शुभारम्भ किया गया। जिला प्रशासन की देखरेख में इस योजना का क्रियान्वन किया जायेगा। कोविड-19 की रोकथाम हेतु वाॅलिन्टियर एवं एनजीओ इस योजना के अन्तर्गत होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों को वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य एवं मनोबल बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। सी ई ओ नीति आयोग ने बताया कि वाॅलिन्टियर एवं एनजीओ मिलकर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु मुख्य रूप से होम केयर ऑफ पेसेन्ट तथा ऑक्सीजन कंसेंटेटर के सही उपयोग के लिए कार्य करेंगे। उन्होने बताया कि प्रत्येक आकांक्षी जनपदों में पिरामल फाउण्डेशन के द्वारा एक एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर व दो फेलो नियुक्त किये जायेंगे जो कि फैसीलिटेट करके जनपद में ’’ सुरक्षित हम सुरक्षित तुम’’ अभियान में सफल क्रियानव्यन हेतु जिला प्रशासन को सहयोग प्रदार करेंगे। इस योजना में जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू, मुख्य विकास अधिकारी हिमांश खुराना, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 डीएस पंचपाल उपस्थित रहे।

More Stories
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।