मनोज सैनी
देहरादून। पिछले कई दिनों से उत्तराखंड की राजनीति में आये भूचाल का पटाक्षेप हो गया है। पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, उसके बाद नये मुख्यमंत्री के लिये कयासों का बाजार गर्म और अब सभी मुख्यमंत्री के दावेदारों को पछाड़ते हुए पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। देहरादून में आज हुई बैठक में तीरथ सिंह के नाम पर मोहर लगा दी गई। बता दें कि कल जब मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दिया था तब से मुख्यमंत्री की रेस में जो चेहरे चल रहे थे उनमें सबसे आगे नाम धन सिंह रावत का चल रहा था। वहीं अनिल बलूनी, अजय भट्ट, रमेश पाखरियाल निशंक के नाम भी लगातार चर्चा में थे लेकिन हर बार की तरह भाजपा ने सबको चैंकाते हुए एक ऐसे नाम को आगे कर दिया जो कहीं से कहीं तक मुख्यंत्री पद की दौड़ में नहीं दिख रहे थे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।