Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का नामजद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 5 हजार का ईनाम था घोषित।

मनोज सैनी

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के नामजद आरोपी सलमान पुत्र इसरार निवासी लाठर देवा शेख थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष, को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम भी घोषित था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के वादी द्वारा दी गई तहरीर बाबत सलमान नामक युवक द्वारा वादी की बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में कोतवाली में मु0अ0सं0- 0014/2026 धारा 137(2),87,64(2)(m) बी0एन0एस0 व 5(n)/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया।

टीम द्वारा घटनास्थल व डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया लगातार तलाश करने पर भी आरोपी अपने आप को छुपाता रहा जिस कारण उस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 5 हजार का इनाम घोषित किया गया। नामजद आरोपी सलमान को पुलिस ने थाना परिसर गंगनहर रुड़की से हिरासत में लिया। गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!