सुनील मिश्रा
हरिद्वार। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज रविवार को अपने परिवार जनों सहित अपनी धर्मपत्नी सिमी अग्निहोत्री की अस्थियां लेकर सती घाट कनखल पहुंचे तथा कुशावर्त घाट में पिंड दान करने के बाद हरकी पोड़ी गंगा स्नान किया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी का अस्थि विसर्जन एवं पिंडदान का कार्य उनके तीर्थ पुरोहित पं. मक्खनलाल चक्खनलाल राम घाट वालों के पौत्र प्रणव सिखौला के सानिध्य में संपन्न कराया गया। मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी का स्वर्गवास 55 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से हो गया था। इस मौके पर उनके साथ उनकी बेटी डॉ आस्था हिमाचल प्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर विनय कुमार सहित सैंकड़ों समर्थक एवं अन्य लोग भी हरिद्वार पहुंचे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।