मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के एसएसपी सहित 18 आईपीएस (IPS) और 2 पीपीएस (PPS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह निर्णय मैदानी जिलों में बढ़ते अपराधों और पुलिस महानिरीक्षक स्तर पर बदलाव के तहत लिया गया है, जिसमें अजय सिंह (देहरादून) जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। जारी सूची के अनुसार कुल 20 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
श्रीमती निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसडीआरएफ से पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ बनाया गया है। प्रह्लाद नारायण मीणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
यशवंत सिंह को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से प्रधानाचार्य, पीटीसी नरेंद्रनगर भेजा गया है। प्रमेन्द्र डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। अजय सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाया गया है, जबकि नवनीत सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नियुक्त किया गया है।
अजय गणपति कुमार को पुलिस अधीक्षक चम्पावत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर बनाया गया है। मणिकांत मिश्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना भेजा गया है। प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी नियुक्त किया गया है। अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिसूचना देहरादून से सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर बनाया गया है।
अक्षय प्रहलाद कोंडे को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ नियुक्त किया गया है। रेखा यादव को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ से पुलिस अधीक्षक चम्पावत भेजा गया है। चन्द्रशेखर आर. घोड़के को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा बनाया गया है। देवेंद्र पींचा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।
निहारिका तोमर को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात उधमसिंहनगर से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग बनाया गया है। जितेन्द्र कुमार मेहरा को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात उधमसिंहनगर भेजा गया है। सुश्री निशा यादव को पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।
मनोज ठाकुर को अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी से अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल नियुक्त किया गया है। चन्द्रमोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार से पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून भेजा गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने और कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र पुलिस मुख्यालय के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
आईपीएस और पीपीएस के बाद हरिद्वार में उपनिरीक्षकों को भी किया इधर से उधर।
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस ने बोला हल्ला, जोरदार प्रदर्शन कर फूंका धामी सरकार का पुतला।
प्रेस क्लब, हरिद्वार द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम: कुम्भ मेला की व्यवस्थाओं हेतु ₹1224 करोड़ का परिव्यय प्रस्तावित: मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका