अजय गिरी
हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में कमेटी के रुपये वापस नहीं मिलने से परेशान एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार को महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पूजा गुप्ता (34) पत्नी शरद गुप्ता निवासी भारत माता पुरम, सप्तऋषि ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे महिला का अंतिम ऑडियो बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में महिला ने एक सैलून संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति के पास उसका गोल्ड और करीब 25 लाख रुपये हैं, जिन्हें वापस नहीं किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जहर खाने से पहले महिला के साथ मारपीट भी हुई थी। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 174 के कटे चालान, नाबालिक का कटा 27000 का चालान।
वन नेशन, वन इलेक्शन पर कांग्रेस का हमला। भाजपा द्वारा धार्मिक मंचों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: आलोक शर्मा