विधि संवाददाता
हरिद्वार। उधार ली गई धनराशि नही लौटाने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी नईम हुसैन उर्फ गुड्डू को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उसे देते तीन माह के कारावास व एक लाख 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही,जुर्माना राशि में से 1 लाख 35 हजार रुपये शिकायतकर्ता को बतौर प्रतिकार व शेष पांच हजार रुपये सरकारी खाते में जमा करने के आदेश दिए हैं।
रामनगर कॉलोनी सिंहद्वार निवासी शिकायतकर्ता बादल अरोड़ा ने आरोपी नईम हुसैन पुत्र मुबारक निवासी मोहल्ला कैतवाडा कड़छ ज्वालापुर के अच्छे संबंध व जान पहचान चली आ रही थी। तभी माह जनवरी 2020 में आरोपी ने शिकायतकर्ता से अपनी निजी जरूरतों के लिए एक लाख 35 हजार रुपये उधार लिए थे।उधार की रात चुकाने के लिए आरोपी ने शिकायतकर्ता को अपने बैंक खाते का एक चेक भरकर दिया था। शिकायतकर्ता बादल अरोड़ा ने उक्त चेक को भुगतान के लिए अपने बैंक में लगाया,तो आरोपी का बैंक खाता ब्लॉक की टिप्पणी के साथ बाउंस हो गया। नोटिस भिजवाने के बावजूद आरोपी ने शिकायतकर्ता को पैसे नहीं लौटाए थे। थक हारकर शिकायतकर्ता ने कोर्ट की शरण ली थी।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी