सचिन पालीवाल
हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल ने कॉरिडोर को लेकर एक चर्चा शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर की अध्यक्षता में खानपुर विधायक उमेश कुमार के साथ की। विधायक उमेश कुमार ने कहा की व्यापारियों का हित सर्वोपरि है किसी का भी नुकसान सहन नही किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा की ये कॉरिडोर की लड़ाई अगर लड़नी पड़ी तो हम कोर्ट तक भी जायेंगे।
शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा की ये कॉरिडोर का रूट सही नही है हमने सरकार को इस सम्बन्ध में ज्ञापन भी दिए हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
हमारी सरकार से बस यही मांग है हमारी बात को सुना जाए।चर्चा में अशोक पाराशर,अनिल कुमार गुप्ता, पंकज अरोड़ा, सर्वजीत सिंह, दिलीप चावला, पंकज भारद्वाज, राकेश कुमार, मोहन वर्मा, गोल्डी, आशीष बंसल आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।