क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कई जगह पर छापे मारी की गई। छापेमारी के दौरान एक महिला को चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दरोगा लक्ष्मी प्रसाद बलवान और प्रीति कुमारी ने सहकर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान अहबाब नगर में ट्रांसफार्मर के पास से एक महिला को 200 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। बताते चले कि हरिद्वार पुलिस पिछले एक पखवाड़े से क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रही है जिसमें पुलिस ने पिछले दिनों में ज्वालापुर पुलिस कई लोगों को स्मैक और चरस के साथ गिरफ्तार कर चुकी है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।