सुनील मिश्रा
हरिद्वार। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि आश्रम कनखल व नई बस्ती स्थित वाल्मीकि आश्रम में मत्था टेका व प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि आज का दिन भारतीय संस्कृति, साहित्य और अध्यात्म में उनके अमूल्य योगदान को याद करने के लिए समर्पित है।
इस मौके पर महंत मान दास जी ,वरिष्ठ श्रमिक नेता राजेंद्र चुटैला, राजेंद्र श्रमिक, वीरेंद्र श्रमिक, नितिन तेश्वर, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, पार्षद सुनील कुमार सिंह,सरदार रमणीक सिंह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।