सुनील मिश्रा
हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा पानी के बिल की वसूली को लेकर ज्वालापुर क्षेत्र में राजस्व वसूली टीम की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त अभियान चलाया गया। इस मौके पर पानी के बिल जमा नहीं करने पर कई उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई। बुधवार को जल संस्थान के उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद बकाया वसूली जमा कराए जाने को लेकर एसडीओ संजय सैनी, अपर सहायक अभियंता परवेज आलम के नेतृत्व में राजस्व वसूली टीम की ओर से ज्वालापुर क्षेत्र के अहबाब नगर, मालियन, मैदानियान, तेलियान आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर अभियान चलाते हुए पानी के बड़े बकायेदारों से उनके बिल जमा कराते हुए एक लाख से ऊपर राजस्व वसूला गया। इस मौके पर जल संस्थान ज्वालापुर के एसडीओ संजय सैनी ने पानी के बड़े बकायेदारों उपभोक्ताओं से अपील करते हुए पानी के बिल तत्काल शीघ्र ही जमा किए जाने की बात कही। इस मौके पर जल संस्थान की राजस्व वसूली टीम अभियान में राव अबरार, रमेश कुमार, सुनील मिश्रा, संजय शर्मा, असलम शामिल रहे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।