यूपी के शाहजहाँपुर से एक बेहद डरावनी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक ने वाहन के विवाद में प्राथमिकी दर्ज न होने से नाराज होकर मंगलवार दोपहर एसपी ऑफिस में स्वयं को आग लगा ली। उसे राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसके दोनों पैर जल गए हैं। जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के नौसर कांट के सेहरान मुहल्ला निवासी ताहिर अली ने शहर के चिनौर निवासी उमेश तिवारी के पास अपनी दो कार किराये पर लगाई थीं। उमेश ने जुलाई 2023 से ताहिर को किराया देना बंद कर दिया। पहले तो वह टालमटोल करता रहा लेकिन उसके बाद अभद्रता करने लगा। जब कारें हटाने के लिए तो भगा दिया। 16 अक्टूबर 2023 को एसपी के निर्देश पर सदर बाजार पुलिस ने दोनों वाहन उसकी सुपुर्दगी में दिला दिए, जिसके बाद नाराज उमेश ने अपने साथियों के साथ ताहिर व उसके स्वजन को पीटा, जिसकी प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। ताहिर ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व पुलिस ने घर से दोनों वाहन फिर से उठवा लिए और कहा कि कोर्ट के आदेश पर वाहन मिलेंगे। ताहिर ने पुलिस पर उमेश के साथ मिलकर गाड़ी के पुर्जों से गड़बड़ी की आशंका जताते हुए तहरीर दी, लेकिन प्राथमिकी नहीं लिखी गई, जिस पर मंगलवार दोपहर 12 बजे वह पत्नी मेनाज व बच्चों के साथ एसपी आफिस पहुंचा, जहां उसने अपनी पैंट पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।