मनोज सैनी
हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार के मायापुर स्थित कार्यालय में हरिद्वार शहर क्षेत्र में शीत लहर के दृष्टिगत अलाव जलाने एवं नववर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें श्री अजय वीर सिंह उप जिलाधिकारी सदर सहित गेस्ट हाउस, होटल, धर्मशाला के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।
बैठक में वर्तमान में चल रहे शीत लहर के दृष्टिगत क्षेत्र में यात्रियों एवं जनमानस को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने के संदर्भ में व्यापार सभा, होटल धर्मशाला के पदाधिकारियों के साथ शहर के मुख्य क्षेत्रों- बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन,खड़खड़ी, चण्डीचौक, चण्डीचौकी, भीमगौड़ा, हरकीपैड़ी, रानीपुर मोड़, वाल्मीकी चौक, शंकर आश्रम चौक,आर्यनगर चौक, बंगाली तिराह, दुर्गा चौक, झण्डा चौक, बैरागी प्रवेश द्वार, सैक्टर-2 बीएचईएल, शंकराचार्य चौक, घासमंडी तिराह,सिंहद्वार पुल जटवाडा, देशरक्षक तिरोह, ज्वालापुर फाटक, देवपुरा चौक, ललताराव पुल, तुलसी चौक, सप्तऋषि पर अलाव जलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित श्री महेश गौड़ अध्यक्ष धर्मशाला समिति, श्री श्रीनिवास पाण्डे, सूरजमल धर्मशाला, शिवओम गेस्ट हाऊस, यात्रा गेस्ट हाऊस, अध्यक्ष सैनी आश्रम, राजपूत धर्मशाला आदि के प्रवन्धको द्वारा हाल उपलब्ध कराने सहित उचित प्रबन्ध करने का आश्वासन दिया। श्री अजय वीर सिंह उप जिलाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि आज शाम से अभी तक उन्होंने 53 कंबलों का वितरण कर दिया है, जो क्रम जारी है।
इस अवसर पर श्रीमती जूही मनराल क्षेत्राधिकारी नगर, सुश्री निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर, श्रीमती भवना कन्थोला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, श्री विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर, श्री अमर शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल, श्री नितेश शर्मा थानाध्यक्ष थाना श्यामपुर, श्री खेमेन्द्र गंगवार प्रभारी चौकी शान्तरशाह थाना बहादराबाद सहित संबंधित पदाधिकारी, अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।