प्रभुपाल सिंह रावत
रिखणीखाल। रिखणीखाल प्रखंड के स्थानीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता प्रभुपाल सिंह रावत ने मुख्य मंत्री हेल्पलाइन 1905 में विगत वर्ष सितम्बर, 2023 में 3 शिकायतें पंजीकृत करायी थी जिनका क्रमांक 447246 दिनांक 24/09/2023, 447452 दिनांक 25/09/2023 व 448104 दिनांक, 26/09/2023 है। कुछ दिन तक तो फोन आते रहे कि अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी है।धीरे धीरे समय निकलता रहा,फिर बिना बताये शिकायत बन्द कर दी गई।
अब 11 महीने होने जा रहे हैं, लेकिन न मौका मुआयना करने कोई आया न समस्या का हल निकला और न कोई पत्र व आदेश जारी हुआ। कहा व सुना जाता है कि माननीय मुख्य मंत्री जी स्वयं 1905 की समीक्षा करते हैं तथा शिकायत कर्ता को फोन भी करके सन्तुष्टि देखते हैं। अब न जाने ये शिकायतें कौन से कोने में दबी हैं, जिन पर नजर नहीं पड़ रही है। ये शिकायतें 4-5 साल से लगातार हो रही हैं। स्थानीय लोग जानना चाहते हैं कि कहाँ रुकावट हो रही है।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी