मनोज सैनी
हरिद्वार। चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए भीमगोड़ा एवं खड़खडी क्षेत्रांतर्गत किए गए अतिक्रमण को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है तथा प्रशासन,नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
उप जिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उनके नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी भीमगोड़ा एवं खड़खडी क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया ,इस दौरान लगभग 150 अतिक्रमणों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग करने पर 05 सिलेंडर जब्त किए गए तथा गंदगी फैलाने पर 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का चालान किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।

More Stories
चम्पावत दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस ने मुख्य षड़यंत्रकर्ता व महिला मित्र को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
चम्पावत प्रकरण से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला, पुलिस से हुई नोक झौंक। कहा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ रहे हैं अपराध।
चंपावत गैंगरेप प्रकरण: चम्पावत पुलिस का दावा बच्ची के साथ नहीं हुआ गैंगरेप।