मनोज सैनी
हरिद्वार। मां मनसा देवी पहाड़ी पर लगातार हो रहे भू-स्खलन को देखते हुये विशेषज्ञों की एक टीम, जिसमें निदेशक यूएलएमएमसी श्री शान्तनू सरकार, यूएसडीएमए जीआईएस एक्सपर्ट श्री रोहित कुमार, यूएसडीएमए भूवैज्ञानिक श्री टन्ड्रिला सरकार तथा जीआईएस एनालिस्ट श्री मोहित रहेंगे, का दिनांक 26 जुलाई,2023 को मनसा देवी पहाड़ी के भूस्खलन वाले क्षेत्रों का प्रातः 10 बजे से ब्रह्मपुरी गेट के पास से स्थलीय निरीक्षण प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गबरियाल ने राजस्व, नगर निगम, लोक निर्माण, राजाजी पार्क के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारियों को प्रस्तावित स्थलीय निरीक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

More Stories
देवभूमि में एक और भ्रष्टाचारी गिरफ्तार: खनन से भरे ट्रैकों को पुलिस कांस्टेबल रोककर करता था अवैध उगाही, विजिलेंस ने 45 हजार की नगदी के साथ दबोचा।
जनपद में किसी भी सरकारी भूमि पर न हो अतिक्रमण: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली “झोटा-बुग्गी” यात्रा।