मनोज सैनी
सिलक्यारा। सिलक्यारा उत्तरकाशी की टनल से किसी भी समय खुशखबरी की ख़बर मिल सकती है जिसका देश 17 दिन से इंतज़ार कर रहा था।
साथ ही टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के समाप्त होने की घोषणा हो सकती है और 41 श्रमिक बाहर आ सकते है।
बता दें कि 12 नवंबर से सिलक्यार टनल में 41 श्रमिक फंसे है जिन्हे बाहर निकालने के लिए अनेकों प्रयोग व मशीनरी का प्रयोग किया गया मगर अंत में वही काम आया जो हम परम्परागत रूप से खुदाई के लिए करते आ रहे थे। दिल्ली से टनल की खुदाई के लिए मजदूर बुलाए गए जिन्होंने दिन रात एक कर टनल की खुदाई की और अब वह अपनी मंजिल से मात्र 2 मीटर की दूरी पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिलक्यारा के पास हलचल भी तेज हो गई है और टनल में फंसे 41श्रमिक किसी भी समय बाहर आ सकते हैं।

More Stories
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।
देवभूमि में एक और भ्रष्टाचारी गिरफ्तार: खनन से भरे ट्रैकों को पुलिस कांस्टेबल रोककर करता था अवैध उगाही, विजिलेंस ने 45 हजार की नगदी के साथ दबोचा।
जनपद में किसी भी सरकारी भूमि पर न हो अतिक्रमण: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित