मनोज सैनी
रुड़की। रुड़की के बेलड़ा गांव में कल रात हुई बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक दलित समाज का ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई।
[yotuwp type=”videos” id=”iBsbsG7LLWk” ]
जिसकी बाद मृतक व्यक्ति के समाज के लोगों का दुर्घटना के मुकदमें को हत्या में बदलवाने हेतु पुलिस से विवाद हो गया जिसके बाद मृतक के समाज के लोग और स्थानीय पुलिस आमने सामने आ गए। दलित समाज के लोगों द्वार हत्या का आरोप गांव के ही दूसरे समाज के युवक पर लगा रहे थे और इसी संबंध में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस आमने सामने आ गए। जिसके बाद प्रदर्शन कर रही भीड़ ने पुलिस पार्टी पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें 2 निरीक्षकों सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी, एसपी ग्रामीण सहित पुलिस प्रशासन व भारी पुलिस बल मौके पर डटे हुए हैं।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने किया आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की प्रबुद्ध तीर्थ पुरोहितों से आत्मीय मुलाकात, लिया आशीर्वाद।
20 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र।