मनोज सैनी
हरिद्वार। लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में की जा रही भर्तियों में हो रहे घोटालों को लेकर युवक कांग्रेस आगामी 8 अगस्त को आयोग का घेराव करेगी। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की देश व प्रदेश में भाजपा की सरकारें दिशाहीन हो चुकी है और उन्हें बेरोजगार युवाओं की कोई चिंता नहीं है। प्रदेश का लोकसेवा आयोग भी भाजपा आयोग बन चुका है और भाजपा राज में पटवारी भर्ती घोटाला, यूकेएसएससी पेपर लीक आदि मामले हो चुके हैं लेकिन आयोग अपनी छवि सुधार पाने में असमर्थ है। इसलिए आयोग को अपनी छवि सुधारने व बेरोजगार युवाओं के साथ न्याय करने को लेकर युवक कांग्रेस आगामी 8 अगस्त को लोकसेवा आयोग का घेराव करेगी। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से अपील की है की वे 8 अगस्त को प्रात 11:00 बजे लोक सेवा आयोग घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।

More Stories
अक्षय तृतीया पर हरिद्वार में माँ गंगा हवन एवं भव्य आरती का होगा आयोजन।
बीएचईएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की।
दुष्कर्म के आरोपी की बेल अर्जी रद्द।