![](https://apnelognews.com/wp-content/uploads/2023/07/Compress_20230729_111752_2467-1024x1446.jpg)
ब्यूरो
यूपी के संभल में मोहर्रम के जुलूस के दौरान अलम में करंट उतरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अलम और जुलूस में शामिल ज्यादातर लोग बारिश में भीगे हुए थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें करंट उतरते ही कई लोग सड़क पर गिरते दिख रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।
हादसा संभल के हजरतनगर गढ़ी गांव में स्थित रेलवे ट्रैक पर हुआ। जुलूस में शामिल लोग ओवरहेड इलेक्ट्रिसिटी (ओएचई) की चपेट में आ गए। अलम बारिश में भीगे हुए थे। करंट उतरते ही मौके पर अफराफरी मच गई। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
देर रात पुलिस के सामने कांवड़ियों ने मचाया उत्पात, कांवड़ खंडित करने का लगाया आरोप।
बड़ी खबर: महंत दुर्गादास सहित 32 प्रमुख संतों पर संगीन धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज, जल्द हो सकती है संतों की गिरफ्तारी, अखाड़े में मचा भूचाल।
नदी से जिंदा सांप पकड़कर खा गया डकैत। वीडियो हुआ वायरल