मनोज सैनी
हरिद्वार। कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी पुण्यानंद गिरी द्वारा ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी का कांग्रेस पार्टी ने भी जोरदार विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने यूनियन भवन, मायापुर कार्यालय में एक बयान देकर कहा कि किसी भी संत को किसी भी जाति के बारे में ऐसे व्यक्तत्व नहीं देने चाहिए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि वे और समूची कांग्रेस पार्टी संतों का सम्मान करती है लेकिन ऐसे संत जो किसी भी जाति विशेष के बारे में ऐसी भावना रखते हैं, वह बिल्कुल भी सम्मान के काबिल नहीं है और ऐसे संतो को कुछ भी बोलने से पहले अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के अलावा उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य मुरली मनोहर और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कथावाचक स्वामी पुण्यानंद की निंदा की। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा की उत्तराखंड की आपदा को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड को राहत के रूप में कुछ देना चाहिए ऐसा ना हो की यह दौरा सिर्फ मन की बात तक ही सीमित रह जाए।

More Stories
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत