सनत शर्मा
बहादराबाद। कॉरपोरेट स्तर की ज्वलंत समस्याओं जैसे पीपी भुगतान, एसआई पी भुगतान, 50% पर्क की एरियर सहित बहाली व फ्रिज डी ए वृद्धि को बहाल कराना, लैपटॉप रियम्बर्समेंट चालू कराना, टर्म इंश्योरेंस प्लान लागू कराना, कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेलफेयर आइटमों की खरीद से जेम पोर्टल की बाध्यता समाप्त कराना, मृतक कर्मचारियों के परिवार को उस कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की तिथि तक लाइसेंस फीस पर उपनगरी के मकान में रहने की परमिशन दिलाना इत्यादि बिंदुओं को लेकर *बी एम के पी -इंटक* संगठन द्वारा संगठन के महामंत्री राजबीर सिंह के नेतृत्व में भेल हरिद्वार के कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन कर भेल उप नगरी में बाइक रैली निकाल कर सोई हुई कुंभकर्णी प्रबंधिका को हल्ला बोल कर जगाने का काम किया।

More Stories
निठारी हत्याकांड में आरोपित रहे सुरेन्द्र कोली का चाय की दुकान में रस्सी से लटका मिला शव।
बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।