Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

आखिर हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्यों कहा कि लोगों की हिफाजत का ध्यान कौन रखेगा?

मनोज सैनी

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से पूछा है कि लोगों की हिफाजत कौन करेगा? सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म पर लिखते हुए हरीश रावत ने लिखा है कि आप #CNG की लाइन डाल रहे हैं, आप अंडर ग्राउंड बिजली के केबिल डाल रहे हैं या दूसरे केबिल डाल रहे हैं, अच्छी बात है। मगर उसके कुछ कोई मानक बनाईये, हरिद्वार में निरंतर यह शिकायत आ रही है कि लोगों के घरों में #बिजली का करंट आ जा रहा है, अभी भगवान की कृपा से कोई दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन दुर्घटना की संभावनाएं बनी हुई हैं, मानकों का पालन नहीं हो रहा है, केवल खुदाई माल बनाई, तो लोगों की हिफाजत हो इसका ध्यान कौन रखेगा?

Trivendra Singh Rawat

Share
error: Content is protected !!