देहरादून ब्यूरो
देहरादून। 21 दिसम्बर से शुरू होने वाले विधान सभा सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री से सम्बंधित सभी प्रश्नों के उत्तर प्रदेश के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक देंगे। विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री की और से लिखा गया है कि 21 दिसंबर 2020 सोमवार से प्रारंभ होने वाले चतुर्थ विधानसभा के विशेष सत्र हेतु मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों से प्राप्त होने वाले समस्त प्रश्नों के उत्तर अनुमोदित करने तथा विधानसभा में उक्त प्रश्नों के उत्तर देने व समस्त विधायक एवं संसदीय कार्य हेतु मदन कौशिक माननीय मंत्री शहरी विकास एवं आवास विकास को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्राधिकृत किया है।


More Stories
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।