मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में आसन्न चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू है। मगर हरिद्वार में प्रशासन की आंखों के नीचे ही आदर्श आचार संहिता की विभागों द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।
आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का हाल का वाक्या उस समय दिखाई दिया जब इंदु इन्क्लेव, कनखल में स्थानीय विधायक, पूर्व मंत्री मदन कौशिक के बोर्ड को लगाकर उस पर कार्यदाई संस्था आदि का नाम लिखा जा रहा था जो आदर्श आचार संहिता का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन है। जिला प्रशासन/ जिला निर्वाचन अधिकारी यदि निष्पक्ष चुनाव करवाना चाहता है तो इस प्रकार की घटनाओं को रोकना आवश्यक है अन्यथा चुनाव आयोग कटघरे में ही दिखाई पड़ेगा।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।