मनोज सैनी
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से एंव प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार शहर से चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा केदार सिंह रावत यमुनोत्री से, भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग से, शक्ति लाल साहब घनसाली से, विनोद कंडारी देवप्रयाग से, सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर से, प्रीतम पंवार धनोल्टी से, राम चरण नौटियाल चकराता से, मुन्ना सिंह चौहान विकासनगर से, सहदेव सिंह पुंडीर जसपुर से, विनोद चमोली धर्मपुर से, उमेश शर्मा रायपुर से, खजान दास राजपुर रोड से,सविता कपूर देहरादून कैंट से, गणेश जोशी मसूरी से,प्रेमचंद्र अग्रवाल ऋषिकेश से, सुरेश राठौर ज्वालापुर से, प्रदीप बत्रा रुड़की से, देवयानी खानपुर से (कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी), संजय गुप्ता लक्सर से, स्वामी यतिश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण से, डॉक्टर धन सिंह रावत श्रीनगर से, राजकुमार औली पौड़ी से, धन सिंह धामी धारचूला से, बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट से, आदेश चौहान बीएचईएल हरिद्वार से, चंद्रा पंत पिथौरागढ़ से, सुरेश कपकोट से, चंदन राम दास बागेश्वर से, दिलीप सिंह रावत लैंसडौन से, महेश जीना सल्ट से, राजकुमार पोरी लोहाघाट से, बंशीधर भगत कालाढूंगी से, दीवान सिंह बिष्ट रामनगर से, डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल जसपुर से, त्रिलोक सिंह चीमा काशीपुर से चुनाव लड़ेंगे। बाकी 11 सीटों पर मंथन के बाद में नामों का एलान किया जाएगा।





More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।