जालंधर उपचुनाव में आप को मिली प्रचंड जीत पर आप पदाधिकारियों ने मनाया जश्न*
ब्यूरो
हरिद्वार। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत और उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में आप के शानदार प्रदर्शन पर आप पदाधिकारी ने पार्टी जिला कार्यालय मैं मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पंजाब के कार्यों में जालंधर की जनता ने मोहर लगा दी। कर्नाटक की जनता ने स्पष्टकर दिया कि अब जनता गुमराह होने वाली नहीं जो विकास करेगा जनता उसे ही वोट देगी।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ कर आप ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरे देश में आपका जनाधार बढ़ रहा है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जनता ने पंजाब की आप सरकार को प्रचंड बहुमत देकर विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगा दी।
जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा की तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। आज जनता विकास चाहती है। विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की कर्नाटक का चुनाव कई मायनों में खास है। और इसके दूरगामी परिणाम आएंगे। जिस तरह हर चुनाव में जनता भाजपा को नकार रही है उसे स्पष्ट की जनता बदलाव चाहती है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव महिला मोर्चा एडवोकेट बालेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान, शिशुपाल सिंह नेगी,विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग, संगठन मंत्री आशीष गॉड, विधानसभा उपाध्यक्ष किरण कुमार दुबे, मयंक गुप्ता, धीरज पिटर, जिला सचिव अजय कुमार मुखिया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पवन वर्णन, सीवाईएसएस जिलाध्यक्ष अमनदीप, गीता देवी राकेश यादव, कार्यालय प्रभारी संजय गौतम, विशाल कुमार, रघुवीर सिंह पवार, श्रवण गुप्ता पवन कुमार धीमान मौजूद रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।