मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को एक ज्ञापन देते हुए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि नगर निगम, हरिद्वार की सम्पत्ति देवपुरा स्थित आवास पर बिना अनुमति के उक्त आवास पर व्यवसायिक गतिविधियों पाई जाने पर तथा बिना बिजली कनेक्शन के बिजली चोरी पर उक्त महिला के विरुद्ध थानाध्यक्ष, नगर कोतवाली, हरिद्वार को प्राथमिकी दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया गया, परन्तु आज तक उक्त महिला के विरूद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है, जो एक चिंता का विषय है।

इसलिए सादर अनुरोध है कि नगर निगम, हरिद्वार स्थित देवपुरा आवास पर बिना निगम की अनुमति के काबिज पाई महिला द्वारा व्यवसायिक गतिविधियों एवं बिजली चोरी करने पर उक्त महिला के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में प्राथमिकि दर्ज करने हेतु अपने स्तर से थानाध्यक्ष, नगर कोतवाली, हरिद्वार को निर्देशित करने का कष्ट करें।
ज्ञापन देने वालों में मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के अतिरिक्त पार्षद उदयवीर चौहान, जफर अब्बासी, सुहेल कुरेशी, तहसीन अंसारी, पुनीत कुमार, जतिन हांडा, देवेश गौतम, नितिन कौशिक, गौरव चौहान, मनोज जाटव, सुनील कुमार, समर्थ अग्रवाल, नावेद अंसारी, शुभम अग्रवाल, सपना सिंह, वसीम सलमानी, करण सिंह राणा, बृजमोहन बड़थ्वाल, हरद्वारी लाल, सागर निषाद, विकास चौहान, जगदीप अस्वाल, राजकुमार ठाकुर, सुरेंद्र सैनी, सत्येंद्र शर्मा, आकाश बिरला, रजत कुमार, दिव्यांश अग्रवाल, दिलशाद मंसूरी, अमित रस्तोगी आदि शामिल थे।

More Stories
डीएम मयूर दीक्षित ने एसडीएम के दायित्वों में किए है बदलाव।
ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर मांगी मुल्क के अमन चैन और तरक्की की दुआएं।
देश की शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: नीट पेपर लीक, सीबीएसई मूल्यांकन और अंकिता हत्याकांड को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा