मनोज सैनी
हरिद्वार। प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में किन्नर अखाड़ा को कुंभ मेला 2021 हरिद्वार में प्रतिबंध लगाए जाने पर किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने वीडियो जारी करके अखाड़ा परिषद को खुली चुनौती दे डाली है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि वह हरिद्वार कुंभ मेले में जूना अखाड़े के साथ मिलकर शाही स्नान करेंगे। उन्हें किसी से सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं है। अखाड़ा परिषद द्वारा लगाई गई रोक की निंदा करते हुए उन्होंने जूना अखाड़े एवं महामंत्री हरि गिरि महाराज का साधुवाद , धन्यवाद देते हुए कहा कि 2017 के प्रयागराज कुंभ मेले में जूना अखाड़े ने उन्हें अपना कर अपने साथ स्नान करवाया था और इस बार भी वे जूना अखाड़े के साथ मिलकर शाही स्नान करेंगे।

More Stories
बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।