हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। भगत सिंह चौक के पास आज सुबह खाना बनाते समय अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई जिससे झोपड़ी जलने के साथ साथ झोपड़ी में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया है। मगर गनीमत ये रही कि आग से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह भगत सिंह चौक के पास भभूतावाला बाग में एक झोपड़ी में खाना बनाते समय अचानक से आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की भयंकर लपटों को देख आस पास के लोगों ने आग पर काबू करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सकता। इसी बीच वहां उपस्थित लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को आग की सूचना दी जिस पर तत्काल दमकल विभाग ने आकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था मगर गनीमत ये रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

More Stories
बच्ची से रेप करने वाले बाबा को उम्रकैद, कुटिया में ले जाकर रेप करने का आरोप।
SIR को लेकर डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक। कहा एसआईआर के जरिए निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना।
मोदी के 12 साल पर कांग्रेस ने बोला तीखा हमला। कहा मोदी के 12 साल झूठ का पुलिंदा।