अरुण सैनी
हरिद्वार। सत्यम आटो कम्पोनेन्ट लिमिटेड, सिडकुल हरिद्वार एवं लक्जर इंस्ट्रूमेंट कम्पनी के श्रमिकों ने भेल मजदूर कल्याण परिषद के कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें श्रमिकों के शोषण एवं उत्पीड़न को रोकने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 26 नवम्बर को होने वाली देश व्यापी हड़ताल को भी सफल बनाने पर विचार किया गया है।
सभा में महिपाल सिंह, चंद्रेश कुमार, संजीव कुमार, ओमप्रकाश, बलवंत, गंगा प्रसाद,रामजस, राजेंद्र यादव,मनोज कुमार, कृष्णा कुमार, हरीश नेगी आदि श्रमिक मौजूद थे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।