मनोज सैनी
हरिद्वार। आज सुबह लगभग 4:10 बजे मौहल्ला तेलियान, कटहरा बाजार ज्वालापुर में बत्रा फूड प्रोडक्ट नामक फर्म में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एफ एस यूनिट मायापुर द्वारा आग को बुझाना शुरू किया व आग की भयावहता को देखते हुए सहायतार्थ एफ इस मायापुर व सिडकुल से अन्य यूनिटें मंगवाई गईं। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं है। आग नियंत्रित कर ली गई है। सॉल्वेज की प्रक्रिया जारी है।

नुकसान के बारे में पूछे जाने पर मौके पर मौजूद फर्म मालिक रमित बत्रा पुत्र स्व० श्री मनोहर लाल बत्रा द्वारा लगभग ₹ 2’50’000/ की क्षति का अनुमान जताया गया और आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया। घटनास्थल पर सीएफओ के नेतृत्व में अग्निशमन कार्य किया जा रहा है। मौके पर कोतवाली ज्वालापुर से रात्रि अधिकारी एसआई इन्द्रजीत सिंह राणा भी मय पुलिस बल के मौजूद थे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग ने माँ भगवती फूड्स पर की छापेमारी: बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
शिवडेल स्कूल में गूंजा “हर-हर महादेव” का जयघोष, नन्हे बच्चों ने निकाली आकर्षक कांवड़ यात्रा।
हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का कांवड़ मेला-2026 का यातायात प्लान हुआ जारी।