हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। स्थानीय एसएमजेएन (पीजी) कालेज में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर आज शौर्य दीवार पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री महंत रविन्द्र पुरी अध्यक्ष श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं सचिव कालेज प्रबंधन समिति ने कहा कि यह दिन राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। अदम्य साहस, पराक्रम एवं देश की रक्षा हेतु प्राणों की आहुति देने वाले तथा विषम परिस्थितियों में आम नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले हमारे वीर सैनिकों पर हमें गर्व है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आमोद चौधरी कमान्डेंट आफिसर ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि यह दिवस हमें सैन्य शहीदों एवं भारतीय सेनाओं में कार्यरत सैन्यकर्मियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर प्रदान करता है।

कालेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री महंत रविन्द्र पुरी ने इक्यावन हजार रुपए सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिक कल्याण कोष हेतु दिये। आमोद कुमार चौधरी ने कालेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री महंत रविन्द्र पुरी एवं कालेज के प्रति सैन्यकर्मियों एवं पुनर्वास समिति की ओर से आभार व्यक्त किया।
कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत की जनता से धन-संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। यह 7 दिसम्बर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य है- युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग, सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु, एवं सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु।
इस दिवस पर धन-संग्रह सशस्त्र सेना के प्रतीक चिन्ह झंडे को बाँट कर किया जाता है। इस झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) तीनों सेनाओं को प्रतीक के रूप में व्यक्त करते है। इस अवसर पर कालेज के पूर्व छात्र मेहताब आलम ने भाव विभोर करने वाली अपनी प्रस्तुति कर चले हम फ़िदा जानों तन साथियों से मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ श्रीमती सरस्वती पाठक, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ संजय माहेश्वरी , सुषमा नयाल, डॉ नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डॉ डॉ मनमोहन गुप्ता, दिव्यांश शर्मा, अंकित अग्रवाल, वैभव बत्रा, डॉ पंकज यादव, डॉ पद्मावती तनेजा, नेहा गुप्ता, विनीत सक्सेना,, डॉ विनिता चौहान, रिंकल गोयल,, डॉ कुसुम नेगी,सुगंधा वर्मा, अश्वनी जगता,एम सी पांडे नेहा सिद्दीकी, दीपिका आनन्द, आदि उपस्थित थे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।