सुनील मिश्रा
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा पिछले दिनों मां गंगा को लेकर पूर्ववर्ती स्क्रैप चैनल शासनादेश को रद्द किए जाने की घोषणा ऐलान को आज सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए नया शासनादेश जारी कर दिया है। उत्तराखंड के सचिव शैलेश बगोली के द्वारा आज 2 दिसंबर 2020 को जारी नए शासनादेश में दिनांक 14 दिसंबर 2016 के बिंदु स जिसमें स्क्रैप चैनल का उल्लेख है को विलोपित किए जाने की श्री राज्यपाल के द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं का उक्त शासनादेश जारी किया गया है। उक्त शासनादेश आज जारी होते ही हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों खुशी की लहर दौड़ गई है।
तीर्थ पुरोहितों की प्रतिष्ठित संस्था श्री गंगा सभा रजिस्टर्ड हरिद्वार के अध्यक्ष प्रदीप झा एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है। गंगा सभा के पदाधिकारियों के मुताबिक अब हर की पौड़ी पर गंगा अपने पुराने मूल स्वरूप पर वापस आ गई है। इसी श्रृंखला में गंगा के मान सम्मान को लेकर 2 महीने से अधिक धरने के रूप में संघर्ष करने वाले तीर्थ पुरोहित सौरभ सिकोला ने भी माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार प्रकट किया है।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।