मनोज सैनी
रुद्रप्रयाग। आगामी 06 मई को प्रातः 6.25 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व 01 मई को ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में सांय कालीन आरती के पश्चात् पूर्व परंपरा के अनुसार श्री भैरवनाथ की पूजा की जाएगी।

श्री केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने अवगत कराया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली पहुंचने के बाद ओंकारेश्वर मंदिर में सायं कालीन आरती व श्री भैरवनाथ पूजा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 02 मई को उत्सव डोली प्रातः प्रस्थान करते हुए रात्रि विश्राम हेतु विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी। श्री केदारनाथ की उत्सव डोली अगले दिन (03 मई को) विश्वनाथ मंदिर के प्रस्थान कर रात्रि के लिए फाटा, जबकि 04 मई को फाटा से रात्रि विश्राम के लिए गौरीमाई मंदिर गौरीकुंड पहुंचेगी। 05 मई को श्री केदारनाथ जी की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए धाम पहुंचेगी जहां अगले दिन 06 मई को प्रातः 6.25 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाएंगे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।