क्राइम ब्यूरो
जसपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दो युवतियों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने की घटना प्रकाश में आयी है। पुलिस ने दोनों तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना में एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अनुसूचित जाति की है और उसकी पहचान शुभम चौहान निवासी उमरपुर गांव से हो गई। युवती ने आरोप लगाया है कि शुभम ने उसे शादी का झांसा देकर दो वर्षों से उसका शारीरिक शोषण किया। शादी के लिए दबाव बनाने पर मारपीट की। युवती ने बताया को वह 5 अप्रैल को ठाकुरद्वारा गई थी जहां उससे आरोपी शुभम मिला और शादी करने की बात कही। उसने खींच कर कार में बैठा लिया और मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर शादी से मना कर दिया।

वहीं दूसरे मामले में युवती ने कहा कि मोहल्ला चौहानान निवासी पंकज कुमार से फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से पहचान हुई थी। एक अगस्त 2019 को उसने मंदिर में ले जाकर उसकी मांग भर दी। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए। शादी का प्रस्ताव लेकर जब वह उसकी मां शकुंतला देवी के पास गई तो उसने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने युवतियों की तहरीर के आधार पर आरोपी पंकज कुमार व उसकी मां शकुंतला देवी के खिलाफ धारा 376, 504, 506 आईपीसी और शुभम चौहान के खिलाफ धारा 323, 376, 506 आईपीसी व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कद लिया है और जांच शुरू कर दी है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।