ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम रहने की संभावनाएं जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज और कल 23 फरवरी को कई इलाकों में ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को गढ़वाल के अलावा कुमाऊं के बागेश्वर पिथौरागढ़ जिलों में बर्फबारी हो सकती है तथा अन्य इलाकों में बरसात की संभावना है वहीं दूसरी तरफ साढ़े तीन हजार मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को राज्य में कहीं कहीं ओलावृष्टि आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि 24 फरवरी को उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना और 25 को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से हल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।