मनोज सैनी
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में आज जनपद हरिद्वार में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार श्री राकेश रावत के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में शहर क्षेत्र में निरीक्षक यातायात विकास पुंडीर एवं सीपीयू हरिद्वार तथा रुड़की में निरीक्षक यातायात अखिलेश कुमार एवं सीपीयू रुड़की के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 68 वाहन चालकों, दुपहिया वाहन पर पिछली सवारी द्वारा हेलमेट धारण न करने पर 8 वाहन चालकों, दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 37 वाहन चालकों, सीट बेल्ट धारण करने पर 50 वाहन चालकों तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 10 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

जिसमें कुल 173 चालान किए गए तथा ₹55000 प्रशमन शुल्क वसूला गया एवं 86 ड्राइविंग लाइसेंस को 3 माह के लिए निलंबन हेतु आरटीओ हरिद्वार को प्रेषित किए गए।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।