ब्यूरो
हरिद्वार। कांवड़ मेला- 2023 को लेकर हरियाणा- पंजाब – यूपी- उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त बैठक में तय किया गया था कि इस बार 12 फुट से अधिक ऊंचाई की कांवड़ ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी लेकिन आज हाईवे पर अब तक की सबसे ऊंची 26 फुट की कांवड़ जाती दिखी, जिसे मंगोलपुरी दिल्ली ले जाया जा रहा था।
वैसे 26 फुट की इस कांवड़ को देखनें के लिए लोगों में भारी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। कांवड़ मेला-2023 अभी शुरुआती दौर में है और अभी से प्रशासन के दावों की पोल खुलनी शुरू हो गई है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में प्रशासन साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों पर रोक और डीजे की आवाज पर नियंत्रण कर पाएगी या नहीं।

More Stories
देवभूमि में एक और भ्रष्टाचारी गिरफ्तार: खनन से भरे ट्रैकों को पुलिस कांस्टेबल रोककर करता था अवैध उगाही, विजिलेंस ने 45 हजार की नगदी के साथ दबोचा।
जनपद में किसी भी सरकारी भूमि पर न हो अतिक्रमण: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली “झोटा-बुग्गी” यात्रा।