मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड में मतदान संपन्न हो संपन्न होने के बाद जहां सभी प्रत्याशी अपनी हार जीत का गणित लगा रहे हैं वहीं लक्सर से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर सार्वजनिक रूप से हमले पर हमला कर रहे हैं। 14 फरवरी को मतदान सम्पन्न होने के बाद संजय गुप्ता ने अपनी हार देखते हुए उसका सारा कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर मरते हुए उन्हें पार्टी से बाहर किए जाने की मांग की।
इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर उनके समेत भाजपा के कई प्रत्याशियों को हराने का काम करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गद्दार बताते हुए ,पार्टी से बाहर किए जाने की मांग की है। अपने वीडियो में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं। इसी प्रकार आज फिर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने फिर से मदन कौशिक पर जोरदार हमला करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।
देंखे वीडियो

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।