75 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति के चेहरे पर स्याही डालने, जूतों की माला पहनाने और थूक चटाने का मामला सामने आया है जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार किया।
घटना सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में की है जहां एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इस बुजुर्ग शख्स ने उसकी बेटी को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद बुजुर्ग के साथ ये घटना घटी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाना प्रभारी अजयनाथ कन्नौजिया ने बताया कि जिन लोगों को इस बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान जफर, अमन पांडे, अखिलेश साहनी और घनश्याम तिवारी के रूप में की गई है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
नो-एन्ट्री में भारी वाहनो के विरूद्ध चलाया चैकिंग अभियान: 14 वाहनो के ₹7000/- व 01 वाहन का कोर्ट चालान किया।
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को जमानत अर्जी खारिज।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई अमन से दोस्ती की कहानी। राज खुला तो अमन निकला शाहरुख।