मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस के कर्मठ और वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज जाटव के संयोजन में कल दिनांक 8 नवंबर को अपरान्ह 2 बजे अंबेडकर पार्क, टिबड़ी, हरिद्वार में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक मनोज जाटव, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महानगर सवादल के अध्यक्ष अश्वनी कौशिक ने बताया कि दीपावली मिलन कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया जाएगा और उसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहर भर के लगभग दो हजार संभ्रांत लोग शिरकत करेंगे जो एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई देंगे।

More Stories
हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का कांवड़ मेला-2026 का यातायात प्लान हुआ जारी।
प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद में की हत्या। हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर किया 49 किलो नकली पनीर नष्ट।